― Advertisement ―

spot_img

आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की आवश्यकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीद सीमित करने की अपील ने देश में आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की बहस को तेज कर दिया है। यह संपादकीय सर्राफा बाजार, विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रीसाइक्लिंग मॉडल और लाखों कारीगरों के रोजगार पर इसके प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : गूजर ताल में एक साथ लगेंगे हजारों वृक्ष, अधिकारियों...

Jaunpur News : गूजर ताल में एक साथ लगेंगे हजारों वृक्ष, अधिकारियों ने किया मुआयना

जौनपुर धारा, खुटहन। नौली गांव के गूजर ताल में आगामी 20जुलाई को बृहद वृक्षारोपण समारोह आयोजित किया गया है। यहां एक ही दिन लगभग 15हेक्टेयर भूभाग में चार हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य बनाया गया है। जिसको लेकर गुरुवार को डीसी मनरेगा सुशील त्रिपाठी,परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पाण्डेय, डीएफओ प्रवीन खरे, बीडीओ शाहगंज जितेन्द्र सिंह व बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि आगामी शनिवार को बृहद वृक्षारोपण समारोह रखा गया है। जिसके मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि विधायक रमेश सिंह, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी होंगे। योजना है कि एक व्यक्ति के द्वारा एक पौधे लगाए जायेंगे। जिस पर लगे टीगार्ड पर उसी व्यक्ति के नाम का बोर्ड भी लगाया जायेगा। लगभग चार हजार लोगों के द्वारा पौधरोपण किया जायेगा। आवश्यक भूभाग कवर कर उसमें गड्ढे खोद लिए गए हैं।

Share Now...