जौनपुर धारा, जौनपुर। खुटहन-पट्टीनरेंद्रपुर मार्ग पर मदारीपुर भेला गांव के पास विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर स्वजनों को सौंप दिया। खुटहन थाना क्षेत्र के धिरौली गांव निवासी रूदल बिन्द शनिवार देर शाम घर से जनपद सुल्तानपुर के कादीपुर कोतवाली अन्तर्गत लक्ष्मणपुर स्थित अपने ननिहाल जाने की बात कहकर निकला था। रात दस बजे के बाद मदारीपुर गांव में एक विद्युत पोल से टकराकर वह पड़ा हुआ था। किसी राहगीर ने देखा तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां भेजवाया। किंतु वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस शव को थाने लाई तथा उसके स्वजनों को सूचित किया। थानाध्यक्ष सरपतहां अरविंद सिंह के अनुसार मृत युवक ने घटना के पूर्व काफी मात्रा में शराब पी रखी थी। संभवतः किसी जंगली जानवर से टकराकर वह वह बाइक समेत विद्युत पोल से टकरा गया था। स्वजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे लिहाजा शव का पंचनामा कराकर उन्हें सौंप दिया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Next article

