Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जौनपुर कांग्रेस का सत्याग्रह, पीएम और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जौनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : विद्यार्थी कॉरपोरेट की गतिविधियों से होंगे परिचित : प्रो.वंदना...

Jaunpur News : विद्यार्थी कॉरपोरेट की गतिविधियों से होंगे परिचित : प्रो.वंदना सिंह

  • कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की बैठक
  • विश्वविद्यालय में 25मार्च को होगा कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव

जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह की अध्यक्षता में कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव की तैयारी को लेकर विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं अधिकारियों की बैठक आहूत की गई। बैठक में कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कहा कि कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव में देश के कारपोरेट सेक्टर के विशेषज्ञ विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। इससे जहां एक तरफ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी कॉरपोरेट सेक्टर में हो रही गतिविधियों से सीधे परिचित होंगे। विश्वविद्यालय अपनी गतिविधियों को कॉरपोरेट सेक्टर को परिचित करा सकेगा। कॉरपोरेट कॉन्क्लेव के लिए उन्होंने गठित समिति के सदस्यों से विचार विमर्श किया। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाला कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव विद्यार्थियों के बहुत हितकर है। उन्होंने विभागाध्यक्षों से विद्यार्थियों के बड़ी संख्या में सहभागिता लिये चर्चा की। कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव के समन्वयक प्रो.अविनाश पार्थीडेकर ने कहा कि कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव का आयोजन 25मार्च को विश्वविद्यालय में होगा जिसमें एक दर्जन से अधिक कॉरपोरेट सेक्टर के उच्च पदों पर कार्यरत लोग जुड़ेंगे। विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों के लिए समानांतर सत्रों का आयोजन भी किया जायेगा। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह, प्रो.अजय द्विवेदी, प्रो.मनोज मिश्र, प्रो.गिरिधर मिश्र, प्रो.सौरभ पाल, प्रो.रजनीश भास्कर, प्रो.मुराद अली, डॉ.राजकुमार सोनी, डॉ.आशुतोष सिंह, उप कुलसचिव अमृत लाल, डॉ.रसिकेश, डॉ.अमरेन्द्र सिंह, डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ.वनिता सिंह, डॉ.नृपेन्द्र सिंह समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।