जौनपुर धारा, केराकत। लेखपाल संघ के 63वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को दोपहर ढाई बजे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती की अध्यक्षता में प्रसूताओ में फल वितरण किया गया। गौरतलब है कि तहसील सभागार में लेखपाल संघ के संस्थापक स्व.मुरारी लाल शर्मा जी स्मरण कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। साथ ही अपने सामजिक कार्यों के माध्यम से लोकहित की कड़ी में स्थापना दिवस पर भी प्रसूताओ में फल वितरण का पुनीत कार्य किया। इस दौरान अस्पताल की सभी व्यवस्था चाक चौबन्द नजर आयी। इस अवसर पर तहसीलदार महेन्द्र बहादुर, चिकित्सा अधीक्षक अरुण कुमार कनौजिया, नेत्र परिक्षक डॉ.संतोष यादव, लेखपाल संघ अध्यक्ष चंद्रमोहन यादव, तहसील मन्त्री रामेश्वर यादव, सतीश कुमार, गोविन्द कुमार, मो.इस्लाम, त्रिभुवन यादव, विकास बाबू, अभिषेक सिंह, रजिस्टर कानूनगो रामनगीना सिंह, समेत तमाम संगठन के लेखपाल उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
Jaunpur News : लेखपाल संघ के 63वें स्थापना दिवस पर प्रसूताओ में वितरण किया फल


