जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। महिलाओं के लिए जो कानून बनाए गए हैं, इनका उद्देश्य महिलाओं को हिंसा, उत्पीड़न से रक्षा करना है। लेकिन कुछ महिलाएं इन कानून का गलत इस्तेमाल करती हैं, जो मंजूर नहीं है। ऐसे में लोगों को कानून व्यवस्था व महिलाओं पर विश्वास उठ रहा है। उक्त बातें गाँव गोधुँआ में आयोजित स्वागत समारोह में अखिल भारतीय हिंदू गौरव महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बबीता शर्मा ने संबोधित करते हुए लोगों के बीच कहीं। उन्होंने कहा कि महिला कानून महिलाओं की रक्षा और सम्मान के लिए बनाया गया है, अगर इसकी वजह से आमजन व पुरुष परेशान हो रहे हैं, कहा कि महिलाएं अपने अधिकार के लिए घर से बाहर निकलना पड़ेगा। मैं हर उसे अबला महिलाओं के लिए सदैव खड़ी रहूंगी। हमारा संगठन महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए लगातार मजबूती से कार्य कर रही है। कहा कि महिलाएं अब अबला नहीं साबला है। उनको अब डरने की आवश्यकता नहीं है। अपने सही हक के लिए उन्हें लड़ना पड़ेगा, साथ ही महिलाएं अपने शिक्षा से वंचित न करें। शिक्षा के ही दम पर आप अपनी लड़ाई स्वयं लड़ सकती हैं। स्वागत के पूर्व में अखिल भारतीय हिंदू गौरव महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष का लोगों ने पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर गुलाब सिंह, विनय सिंह, शिक्षक शैलेंद्र सिंह, राकेश गौतम, रामकिशोर पटेल, अरविंद ओझा, पप्पू यादव, सुशीला पाल, लक्ष्मी गुप्ता, सुभाष गौतम व लालमणि यादव आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : महिला कानून का महिलाएं न करें गलत इस्तेमाल : बबीता शर्मा

Previous article

