जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। मां कमला देवी महाविद्यालय जयपालपुर में आयोजित समारोह में स्नातक (बीए) अंतिम वर्ष के 110 छात्रों को निःशुल्क स्मार्टफोन वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य सीमा द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के 110 छात्रों को अपने हाथों से स्मार्ट फोन वितरित किया। जिसे पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में सांसद सीमा द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं से स्मार्टफोन का सदुपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि आधुनिक युग में इंटरनेट की उपयोगिता से काफी सहुलियतें हासिल हो रही है। उन्होंने स्मार्टफोन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इसका सकारात्मक प्रयोग करने की अपील की। अंत में महाविद्यालय के संचालक एवं माँ कमला देवी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य मृत्युंजय प्रताप सिंह मुकुंद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
Jaunpur News : महाविद्यालय के छात्राओं को सांसद सीमा द्विवेदी ने बांटे स्मार्टफोन


