जौनपुर धारा, खुटहन। पिलकिछा गांव के कोकना मजरा निवासी पत्रकार पर रविवार की देर रात भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी की सुपारी पर हिस्ट्रीशीटर सहित सात बदमाशों ने हमला कर दिया गया। पहले तो घर में तोड़फोड़ व बाहर खड़ी उनकी कार में तोड़ा गया। घर का दरवाजा तोड़ पत्रकार पर चाकू से हमला किया गया। संयोग अच्छा था कि पत्रकार की पत्नी ने पुलिस व ग्रामीणों को फोन कर दिया, जिससे उनकी जान बच गई। मौके पर पुलिस व ग्रामीणों को आता देख बदमाशों ने पत्रकार के पेट में चाकू गोद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है। गांव निवासी पत्रकार बृजेश उपाध्याय का आरोप है कि रविवार की रात लगभग ग्यारह बजे सात की संख्या में बदमाश अचानक उनके बाउंड्री वॉल को लांघ कर भीतर घुस आए। पहले तो वे गाली गलौज देते हुए तोड़फोड़ करना शुरू कर दिए। शोरगुल सुन परिवार के लोगों की नींद खुल गई। उनकी पत्नी ने घटना की सूचना पुलिस व ग्रामीणों को दी। बदमाशों ने पहले घर का दरवाजा खटखटाया। जब नहीं खुला तो बाहर खड़ी पत्रकार की कार में तोड़फोड़ किया। उसके बाद वे दरवाजा तोड़ भीतर घुस गये। आरोप है कि बदमाशों ने पत्रकार की कनपटी पर असलहा सटाकर उनपर चाकू से हमला कर दिया। तभी पुलिस व ग्रामीणों के पहुंचने की आहट पाकर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पत्रकार बृजेश का आरोप है कि उनका पट्टीदार राजेश उपाध्याय से भूमि विवाद चल रहा है। जो न्यायालय में विचाराधीन है। इसी मामले को लेकर रात में पिलकिछा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर मनीष तिवारी व राजेश उपाध्याय सहित छह बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से उनके घर पर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष मुन्ना राम ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : भूमि विवाद को लेकर पत्रकार पर हमला, पुलिस की सक्रियता से बची जान


