जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसुताओं के भुगतान के संदर्भ में सिरकोनी में मात्र 80प्रतिशत तथा जिला महिला चिकित्सालय में 88प्रतिशत ही भुगतान पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और प्रसूताओं के बैंक अकाउंट खुलवाकर तथा उनकी जानकारी लेकर शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रसव इकाइयों पर उपलब्ध मानव संसाधन, दवाओं की उपलब्धता, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, एफआरयू, सरकारी इकाई में प्रसव का विवरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आरबीएसके, आरसीएच पोर्टल पर डाटा फीडिंग, राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता एवं दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम, टीकाकरण आदि की समीक्षा करते हुए कटघरा में मात्र 80ज्ञ् टीकाकरण होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तथा संबंधित एमओआईसी के अनुपस्थित रहने पर कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी द्वारा आरबीएसके में सराहनीय कार्य किए जाने पर एमओआईसी बरसठी को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
Jaunpur News : प्रसुता महिलाओं के भुगतान में कमी पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी

Previous article
Next article

