Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : पत्नी को छोड़ भागा पति, थाने में तहरीर देकर...

Jaunpur News : पत्नी को छोड़ भागा पति, थाने में तहरीर देकर लगाई गुहार

जौनपुर धारा, केराकत। सिहौली गांव के एक युवक पर धोखे से शादी कर युवती को छोड़ देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित युवती मछलीशहर से आई और केराकत थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी युवक ने छलपूर्वक उससे शादी की और उसे मुंबई ले गया। कुछ समय बाद, जब उसका मन भर गया, तो उसने जबरन गलत काम करने का दबाव बनाया। युवती के इनकार करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की और उसे जौनपुर में अकेला छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक अब दूसरी लड़की को भी शादी का झांसा देकर मुंबई ले गया है। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया और उचित कार्रवाई करने की बात कही। फिलहाल युवती को सुरक्षित उसके घर भेज दिया गया है।