जौनपुर धारा,जौनपुर। खेतासराय पुलिस टीम ने धारा 305/331(4) बी.एन.एस. का सफल खुलासा करते हुये चोरी गयी 08डिब्बा सिगरेट, 02पैकेट गुटखा व 9500 रुपये नगद के साथ अल्तमश पुत्र स्व.मल्लू निवासी सरवरपुर थाना खेतासराय को सूचना के आधार पर घर से गिरफ्तार वâर चोरी गयी समान को बरामद करा लिया है। अभियुक्त उपरोक्त थाना स्थानीय पर हिस्ट्रीशिटर अपराधी है तथा मुकदमा में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुये अभियुक्त को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुये न्यायालय भेजा गया। उक्त गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उनि.अनिल कुमार पाठक, उनि.मो.तारिक अंसारी, हे.का.संजय चौधरी, रंजीत कुमार यादव शामिल रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : नगदी, ग्राइन्डर, ब्लेड व सिगरेट के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार


