जौनपुर धारा,जलालपुर। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी द-मर्सी क्लब ने रोटी दिवस मनाया। इस अवसर पर क्लब ने 2000लंच पैकेट असहाय व भूखे लोगों में वितरित किया। क्लब के लोग लंच पैकेट से भरी गाड़ी लेकर जलालपुर चौराहे से वितरण की शुरुआत करते हुए जौनपुर के विभिन्न जगहों पर असहाय व मजदूर में लंच पैकेट वितरित किया। क्लब के प्रांतीय सदस्य रतनलाल मौर्य ने बताया कि रोटी दिवस की शुरुआत हमारे क्लब के चेयरमैन एजाज अहमद ने किया है। उनका कहना है कि वर्ष में एक दिन उन लोगों को भी लिए भी जिया जाए जो असहाय व गरीब तबके से आते हैं। हमारे चेयरमैन प्रत्येक वर्ष 21नवंबर को रोटी दिवस, 25 दिसंबर को कंबल वितरण एवं गर्मियों में प्याऊ व अन्य ऐसे कई सामाजिक कार्य करते हैं। जो सामाजिक व सार्वजनिक हित के लिए होता है। इस अवसर पर अनिल कुमार, मुगना देवी, शिल्पा, सरिता, दिलबहार, डॉ.अकील अहमद, अर्जुन सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : द-मर्सी क्लब ने मनाया रोटी दिवस


