Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : ट्रैक्टर द्वारा बड़ा हादशा चौकी इंचार्ज को पता ही...

Jaunpur News : ट्रैक्टर द्वारा बड़ा हादशा चौकी इंचार्ज को पता ही नहीं

  • चौकी इंचार्ज पहुंचने के बाद भी मामले से अनभिज्ञता जताई

जौनपुर धारा,केराकत। ट्रैक्टर सवार ने बाइक लूना स्मेट सायकल स्वार को उड़ाते हुए ट्रैक्टर को खाई में उतर गया। जानकारी के अनुसार पूरनपुर निवासी संतोष यादव की अकबरपुर सड़क के पास माँ आशा बिल्डिंग मैटेरियल नाम से दुकान है। संतोष यादव का ट्रैक्टर ड्राइवर लेकर माल पहुचाने गया था। जिसे खाली कर वापस आते हुए पूर्व रोली भट्ठा के मोड़ के पास दुर्घटना हुई। बता दें उक्त ट्रैक्टर ने एक के बाद एक कई दुर्घटनाओं को अंजाम दिया। जिसमें केराकत से सरकी जा रहे लूना स्वार व्यक्ति को टक्कर मारी, फिर बाइक सवार डेहरी निवासी गुड्डू व गुड्डू की पुत्री को उड़ाया, जिसमे गुड्डू की पुत्री ट्रैक्टर के नीचे आ गई, लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं आगे बढ़ते हुए साइकिल सवार को उड़ा दिया। प्रत्यक्षदर्शी की माने मानें तो ट्रैक्टर नाबालिक लड़का चला रहा था। जोकि उस क्षेत्र में आम बात है। नाबालिकों द्वारा भारी भरकम गाड़ियाँ क्षेत्र में चलाये जा रहे है फिर भी पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है। ग्रामीण बताते हैं कि भट्टों पर ईंट ले जाने के लिए नाबालिक मुसहर लड़कों को कम पैसे देकर भारी गाड़ियां चलवाईं जा रहीं हैं। जिसके कारण ये सड़क दुर्घटनाएं हुई। इन सभी दुर्घटनाओं से परे हैरान करने वाली बात यह है कि जिम्मेदार अभी भी खामोश बैठे। क्षेत्रीय चौकी प्रभारी को मामले की कोई जानकारी ही नहीं थी। उसने घटना की जानकारी के लिये सम्पर्क किया तो वह इंचार्ज महोदय पत्रकार के साथ उलझ गयें और बद्दतमीज़ी के साथ जवाब देने में आनाकानी करने लगें। जबकि घटना स्थल की एक वीडियों वायरल हो रही है जिसमें चौकी इंचार्ज मौके पर मौजूद थे। अब उपस्थिति के बाद भी जानकारी का ना होना कानून के इस रखवाले को सवालों के कटघरे में खड़ा करता है।