Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur became champion in the competition : मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में...

Jaunpur became champion in the competition : मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जौनपुर बना चैम्पियन

  • चन्दौली द्वितीय व गाजीपुर तृतीय स्थान पर

जौनपुर धारा, जौनपुर। दो दिवसीय 46वीं मण्डलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का समापन शनिवार को धूमधाम से बीआरपी इण्टर कालेज मैदान में हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र, विशिष्ट अतिथि प्रबंधक बीआरपी इ.का.हरिश्चंद्र श्रीवास्तव व दिलीप श्रीवास्तव रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने अतिथियों का बुके से स्वागत किया, और अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित किया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जौनपुर ने 304अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता, जबकि चन्दौली 266अंकों के साथ दूसरे और गाजीपुर 193अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा जिन्हें ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। वाराणसी 173 अंको के साथ चौथे नम्बर पर रहा। विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमे खो-खो जूनियर बालिका वर्ग मे जौनपुर प्रथम, वाराणसी द्वितीय व बालक वर्ग मे वाराणसी प्रथम, जौनपुर द्वितीय रहे। खो-खो प्राथमिक बालक वर्ग मे जौनपुर प्रथम, गाजीपुर द्वितीय, बालिका वर्ग मे गाजीपुर प्रथम, चन्दौली द्वितीय स्थान पर रहे। दौड़ प्राथमिक 400मी.बालिका वर्ग मे आंचल चन्दौली प्रथम, पायल प्रजापति वाराणसी द्वितीय, अंशू गाजीपुर तृतीय व बालक वर्ग मे अनुराग कुमार चन्दौली प्रथम, आदित्य अब्राहम जौनपुर द्वितीय, रविकिशन गाजीपुर तृतीय व दौड़ 400मी.जूनियर बालक वर्ग मे शिवा सरोज जौनपुर प्रथम, आयुष वाराणसी द्वितीय, व बालिका वर्ग मे अंजलि पटेल वाराणसी प्रथम, बिन्दू पटेल जौनपुर द्वितीय, शालिनी चन्दौली तृतीय स्थान पर रहें। इसी क्रम में बाल प्रतियोगिता में बच्चों ने जमकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। अन्त में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।जिला व्यायाम शिक्षक रवि चन्द्र यादव, प्रियंका सिंह, राकेश यादव व अन्य जनपद एवं ब्लाकों के व्यायाम शिक्षकों ने प्रतियोगिता सफल बनाने मे विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर कई स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ.प्रमोद श्रीवास्तव, बीईओ नीरज श्रीवास्तव,बसन्त कुमार शुक्ल, विपुल उपाध्याय, रमाकांत सिंह, अश्वनी प्रताप सिंह, सुभाष गुप्ता, जनपद के सभी व मण्डल के कई खण्ड शिक्षा अधिकारी, सभी जिला समन्व्यक, विन्ध्वासनि उपाध्याय, राजू सिंह, प्रीति सिंह, डॉ.संतोष तिवारी,  प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला, जिलाध्यक्ष अमित सिंह, यूटा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अध्यक्ष हेमंत सिंह, जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ.अतुल प्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय शिक्षक छात्र आदि उपस्थित रहें।