जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र में स्थित वार्ड संख्या आठ में मतगणना और नतीजे घोषित करने के बीच तक़रीबन 9 हज़ार मत गायब कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए पुनः मतगणना की शिकायत की गई थी। वही जिला पंचायत चुनाव में मतगणना के दौरान हुयी भारी धांधली की शिकायत पर न्यायालय ने पुनः मतगणना कराने का आदेश दिया है। 2021 में हुए ज़िला पंचायत सदस्य चुनाव में वार्ड संख्या-8 में कुल 23241 मत पड़े जिनमें 944 मतों को रद्द घोषित हुए और 22297 मत वैध पाए गए। लेकिन ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने जब नतीजे घोषित किये तब केवल 13230मतों के आधार पर शोले राजभर को प्रमाण पत्र दे दिया। मतों के इस नए आंकड़े में न्याय पंचायत पाराकमाल अंतर्गत 7 ग्रामसभा के मत गायब थे। इस वार्ड से राष्ट्रीय उलेमा कौनसिल समर्थिंत प्रत्याशी मौलाना मतिउद्दीन ने न्यायालय में याचिका दाखिल की। न्यायालय ने आदेश दिया है कि वार्ड संख्या आठ के सभी 13 प्रत्याशियों को सूचना देकर न्याय पंचायत पाराकमाल अंतर्गत आने वाली सभी ग्रामसभा की पुनः मतगणना कराई जाय।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : कोर्ट ने दिया पूनः मतगणना कराने का आदेश


