Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

तेज आंधी में कच्चे मकान पर गिरा नीम का पेड़, बड़ा हादसा टला

बदलापुर तहसील क्षेत्र के जगतपुर गांव में तेज आंधी के दौरान एक विशाल नीम का पेड़ कच्चे मकान पर गिर गया। हादसे में मकान को नुकसान पहुंचा, जबकि परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : कालेज से निकले बच्चे तय करते हैं देश की...

Jaunpur News : कालेज से निकले बच्चे तय करते हैं देश की भविष्य 

  • हर्षोल्लास के साथ मनाया प्रसाद प्रौद्योगिकी संस्थान का 23वां वार्षिकोत्सव
  • छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को किया मंत्र मुग्ध 

जौनपुर धारा, केराकत। केन्द्रीय समिति भारतीय भेषजी परिषद नई दिल्ली के सदस्य डा.सलीमुल्ला खान ने कहा कि कालेजों से शिक्षा ग्रहण करके निकलने वाले बच्चे देश का भविष्य तय करते हैं। राष्ट्र के बहुमुखी विकास में इनका महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रसाद प्रौद्योगिकी संस्थान पचहटिया जौनपुर के 23वें वार्षिकोत्सव समारोह को वह बतौर मुख्यअतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रसाद प्रौद्योगिकी संस्थान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संस्थान के चेयरमैन ने ऐसे जंगल स्थान पर अपने संस्थान की स्थापना करके देश के नयी पीढ़ी के जीवन को मंगलमय बनाने का कार्य किया है। जिसकी जितनी भी तारीफ की जाय। आज इस संस्थान के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के बाद देश के विभिन्न भागों में जाकर अपनी सेवाओं को दे रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सलीमुल्ला खान ने संस्थान में सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्तिपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया, साथ ही उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान हेतु विभिन्न विभागों के शिक्षकों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। देर रात तक चले कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर संस्थान प्रधानाचार्य डॉ.मो.वसीउल्ला प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्य डॉ.बालासानी, श्री निवास राव बी.टेक.एवं एम.बी.ए., कुलसचिव संजय यादव, प्रधानाचार्य ई.निधि सिंह प्रसाद पालीटेक्निक जौनपुर, सी.के.सिंह टीपीओ ने आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विवेक यादव ने किया। संस्थान के प्रवेश प्रभारी हरिश्चंद्र यादव ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया।