जौनपुर धारा, जौनपुर। 10वीं मोहर्रम पर बुधवार को बड़उर गांव में मुस्लिम समाज की ओर से ताजिये का जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में बड़ी संख्या में पुरुष और बच्चे शामिल रहें। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस बल साथ-साथ चलती रही। मोहर्रम के अवसर पर बड़उर गांव से सुबह 11 बजे ताजिया का जुलूस शुरू होकर जप्तापुर बाजार में पहुंचा। ताजिया के साथ बड़ी संख्या में पुरुष और बच्चे शामिल रहे। मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रहीं। कर्बला के शहीदों की याद में मनाया जाने वाला मोहर्रम बुधवार को या हुसैन की सदाओं के साथ गम के बीच मनाया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : कर्बला के शहीदों की याद में निकाला जुलूस


