जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद कस्बे के टकटकपुर निवासी 18वर्षीय किशन चौहान की सोमवार को लखनऊ में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद साथ मौजूद युवक उसका शव लेकर घर पहुंचे, जहां पुलिस पोस्टमार्टम करवा रही है। किशन चौहान का ननिहाल वाराणसी के सिंधौरा थाना क्षेत्र के खरकपुर गांव में है। बीते 8 नवंबर को वह अपने ननिहाल घूमने गया था, उसके नाना के पड़ोसी संदीप पाल से उसका पुराना परिचय था। संदीप पाल ने 2 नवंबर को अपने पड़ोस के गांव चितौरा निवासी उमेश चौहान के साथ लखनऊ में काम करने की योजना किशन को बताई और उनके साथ लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के केशवपुर पुलिस चौकी के पास स्थित एक मकान पर पहुंच गया। वहां तीनों को मकान की दीवार में एल्युमिनियम की शीट लगानी थी। सोमवार की शाम काम के दौरान किशन अचानक करंट की चपेट में आकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोग उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशन के साथ गए दोनों युवकों ने परिजनों को सूचना दी तथा शव को लेकर भोर में घर लौट आए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दी।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Jaunpur News : करंट के चपेट में आने से जौनपुर के युवक की लखनऊ में मौत


