जौनपुर धारा, जौनपुर। डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, सोमवार को आठ और लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिससे जिले में कुल संक्रमितों की संख्या चार सौ के पार पहुंच गई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 401मरीज डेंगू से स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 80 मरीजों का फिलहाल उपचार चल रहा है। इनमें से दस मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इस दौरान करंजाकला ब्लॉक में 58, बदलापुर में 27, खुटहन में 22, धर्मापुर में 20, सिरकोनी में 19, और सोंधी में 12 लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं। वहीं, शहरी क्षेत्र में 248 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सिपाह में 18, चौकियां में 17, चाचकपुर में 12, लाइनबाजार में 12, और कोरोपट्टी में 10 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। डीएमओ डॉ.यादव का कहना है कि नवंबर का महीना बीतते-बीतते डेंगू के मामलों में कमी आने लगेगी, क्योंकि तापमान में गिरावट डेंगू के मच्छरों की गतिविधि को सीमित कर देगी। फिर भी, विभाग ने सतर्कता बरतने और बचाव के उपाय जारी रखने का आह्वान किया है। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग डेंगू के बढ़ते प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए सक्रिय है और प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर निगरानी और जागरूकता अभियान चला रहा है।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Dengue havoc continues : डेंगू का कहर जारी, मामला पहुँचा 400 के पार


