जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पौधरोपण अभियान ’एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आयोजित कृषि भवन स्थित पार्क में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा पौधरोपण किया गया। इसी क्रम में ग्राम पतहना एवं नेहरू इंटर कालेज पतहना में ग्राम वासियों और विद्यालय परिवार के साथ साथ प्राथमिक विद्यालय कोइरीडीहा परिसर में भी राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव पौधरोपण किया गया। इस अवसर मंत्री ने कहा कि पर्यावरण में सन्तुलन बनाये रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करें जिससे वह पेड़ अपना विशाल स्वरूप प्राप्त कर सके। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह को स्वीकार करते हुए पौधरोपण अवश्य करें। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजकेसर पाल, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन, नीरज, मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा, अजय सिंह, विजय कश्यप और मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : एक पेड़ माँ के नाम के अन्तर्गत किया गया पौधरोपण


