Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : उधार के पैसे मांगने पर दो युवकों में मारपीट

Jaunpur News : उधार के पैसे मांगने पर दो युवकों में मारपीट

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे के पास उधार के पैसे मांगने को लेकर दो युवकों में जमकर मारपीट होने लगी। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दिया। सूचना मिलते ही थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव तत्काल मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। वहां से उन्होंने हिमांशु पाल पुत्र शेष कुमार पाल निवासी कंधरपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ तथा मोहित सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सिंह निवासी परमगंज थाना रानीगंज प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी ने बताया कि मोहित सिंह ने हिमांशु पाल से डेढ़ लाख रुपये उधार लिया था। वह काफी दिनों से पैसा नही दे रहा था। अचानक उक्त चौराहे पर दोनो की मुलाकात हो गयी। हिमांशु ने अपना पैसा मांगने लगा।दोनो में इसी बात को लेकर मारपीट होने लगी। हिमांशु काफी दिनों से मोहित को खोज रहा था। पुलिस ने दोनो के परिजनों को सूचना दे दिया है।