जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर के अल हिक्मह इंटरनेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल के डायरेक्टर मुफ्ती अब्दुर्रहमान कासमी की ओर से शनिवार की शाम रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस इफ्तार में कई प्रमुख लोगों ने शिरकत किया, सभी लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया। रोज़ा इफ्तार करने के बाद लोगों ने मौलाना रेहान की इमामत में नमाज़ अदा की। इस दौरान देश-दुनिया के अमन की दुआएं भी मांगी गईं। इस अवसर पर मुफ़्ती अब्दुर्रहमान ने रोज़े की अहमियत को बताया। अल हिक्मह इंटरनेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल के डायरेक्टर मुफ्ती अब्दुर्रहमान कासमी ने इफ्तार पार्टी में मौजूद लोगों का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर मौलाना तै$फी$क कासमी, मेराज, नवाब आलम, डॉ.अंज़र, मौलाना रेहान, इश्तियाक अहमद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर की संस्कृत विद्वत परंपरा पर शास्त्रीय सम्मेलन, राष्ट्र निर्माण में योगदान पर चर्चा
सुजानगंज के श्री गौरीशंकर संस्कृत महाविद्यालय में राष्ट्र निर्माण में संस्कृतज्ञों के अवदान विषय पर एक दिवसीय शास्त्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। वक्ताओं ने जौनपुर की समृद्ध संस्कृत विद्वत परंपरा और संस्कृतज्ञों के योगदान को रेखांकित किया।
Jaunpur News : स्कूल में हुआ रोजा इफ्तार का आयोजन


