जौनपुर धारा, जौनपुर। देश के आजादी आंदोलन की गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगतसिंह सुखदेव व राजगुरू की 94वें शहादत दिवस पर शहर स्थित भगतसिंह पार्क में छात्र संगठन एआईडीएसओ ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगतसिंह सुखदेव व राजगुरू की तस्वीर पर फूल से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद विभिन्न स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने क्रांतिकारी व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह व उनके क्रांतिकारी साथियों के शोषण विहीन समाज के सपने को पूरा करने के लिए देश के छात्र नौजवानों को आगे आना होगा। भगतसिंह ने जिस पूंजीवाद साम्राज्यवाद का विरोध करके देश में शोषण विहीन समाज कायम करने का सपना देखा था आज हम उससे कहीं बहुत दूर हैं। देश की इन विकट परिस्थितियों में 23 मार्च का दिन हमें क्या करने को कहती है? शहीद-ए-आजम के सपनों के इस नए सामाजिक व्यवस्था को लागू करने के लिए पूंजीवाद विरोधी समाजवादी क्रांति की जरूरत है, साथ ही जरूरत है इस युग के श्रेष्ठ क्रांतिकारी विचारों से लैस हजारों खुदीराम बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, मास्टर दा सूर्यसेन, प्रीतिलता की। जो जनता को सचेत संगठित और नैतिक ताकत से बलिष्ठ बनाकर क्रांतिकारी संघर्षों में शामिल करवाएंगे। इस अवसर पर छात्र संगठन एआईडीएसओ व युवा संगठन एआईडीवाईओ के कार्यकर्ताओं ने भगतसिंह की मूर्ति के ऊपर छाया करने व परिसर के आस पास बेहतर साफ सफाई करने की मांग उठाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सन्तोष कुमार प्रजापति तथा संचालन पूनम ने किया। कार्यक्रम को यादवेंद्र, विजयप्रकाश गुप्त, राकेश निषाद, प्रवीण शुक्ल, अशोक कुमार खरवार, अनीता व अन्य ने सम्बोधित किए। इस अवसर पर मीता, खुशबू, रोशनी, नन्दिनी, दीक्षा, जिमी, विवेक, अजय, राज, रवि, श्रीकांत, अवधेश मनोज, देव सहित आदि मौजूद रहें।
― Advertisement ―
मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Jaunpur News : एआईडीएसओ ने दिया शाहीदों को श्रद्धांजलि, निकाला जुलूस


