जौनपुर धारा, जौनपुर। मां फाउंडेशन और फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को गोमती महोत्सव की समापन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह का दिल मोह लिया। समापन समारोह की शुरुआत राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा, संस्था के प्रधान संरक्षक इंद्रभान सिंह इंदू, डॉ.मधुकर तिवारी व पप्पू माली द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। समारोह के दौरान सेवा भारती द्वारा आयोजित राम कथा की सफलता की कामना करते हुए 1111 आटे से निर्मित दीपों का दान गोमती में किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ, जिसमें भजन गायक रविंद्र सिंह ज्योति, मंदाकिनी मिश्रा, राकेश बग तिवारी, सविता मौर्य गुंजन, सेजल ठाकुर, नीतेश सिंह रशिक, अनुराग पंडित और सूफी गायक जुबेर खान ने अपनी दिलकश आवाजों से महफिल सजाई। डीबीएस इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिंदी व संस्कृत में सामूहिक गायन प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। पिक्टोरियल डांस ग्रुप द्वारा प्रस्तुत घूमर नृत्य ने भी सबका दिल जीत लिया। समारोह में भजन गायक रविंद्र सिंह ज्योति, लेखक मृत्युंजय सिंह सिप्पी, मुकेश अस्थाना, मनोज दुवे मंजुल, गोविंद मिश्रा समेत समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ हुआ गोमती महोत्सव का समापन


