जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सूरतासापुर प्रतापगज मोड़ के पास एक बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रईया गांव निवासी 45वर्षीय राजकुमार सरोज श्रमिक का कार्य करता था। वह बीती रात 8:00बजे के करीब अपने निजी मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था कि सुरतासापुर प्रतापगज मोड़ के पास हाईवे पर पहुंचते ही एक अज्ञात वहान की चपेट में आने से घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद उधर जा रहे बाजार वीसियो की नजर पड़ी तो सभी पहचान गए जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को देते हुए परिजनों को भी दिया। मौके पर पहुंची सिकरारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पीएम हाउस भेज दिया। उक्त घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के बड़े भाई सागर सरोज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
― Advertisement ―
Jaunpur News : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Previous article

