
जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है जहां पर कुछ तथा कथित लोग जनता को भरमा रहे हैं, तथा गुमराह करने पर लगे हुए हैं। यहां पर सभी धर्म के लोग मिलकर रहते आए हैं और आगे भी रहते रहेंगे। भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां पर सभी धर्म का समान रूप से आदर और सम्मान किया जाता है, और सभी धर्म मानवता शांति और सेवा का पाठ पढ़ाते हैं। यहां जनता जागरुक है, और किसी की भी तानाशाही नहीं चल सकती। जौनपुर धारा संवाददाता से बातचीत करते हुए नगर के वरिष्ठ चिकित्सक एवं प्रख्यात समाजसेवी डॉ.सीएस.भारती ने बताया कि भारत देश का संविधान परम आदरणीय बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने बनाया था और सम्पूर्ण देश उसी के अनुसरण से ही चल रहा है। संविधान के साथ किसी भी प्रकार के छेड़छाड़ की कोशिश को जनता स्वयं नाकाम करेगी तथा सांप्रदायिकता वादी लोगों को मुंह तोड़ जवाब देगी। एक सवाल के जवाब में श्री भारती ने कहा की संविधान में आवश्यकता पड़ने पर पहले भी संशोधन किया गया है और आगे आवश्यकता होने पर संशोधन होते रहेंगे। भारत देश को मजबूत, सुदृढ़, ताकतवर और विकसित देश बनाने के लिए डॉ.भीमराव अम्बेडकर के बनाए गए सिद्धांत को अपनाने और उसका पालन करने से निश्चित ही देश तरक्की करेगा और समग्र रूप से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

