― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : संपूर्णता व संरक्षण के लिए पूरे दिल से लें...

Jaunpur News : संपूर्णता व संरक्षण के लिए पूरे दिल से लें संकल्प : धनंजय सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पर्यावरण दिवस के अवसर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर आयोजित कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व मे जिले के सभी मण्डल एवं बूथ पर पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा इन दिनों पर्यावरण पर लगातार दबाव बढ़ता ही जा रहा है। इसका एक कारण प्रदूषण का बढ़ना भी है प्रदूषण के बढ़ने से हमारा पर्यावरण काफी प्रभावित हुआ है। यही वजह है कि वर्तमान में जलवायु बहुत तेजी से गर्म हो रही है। दूसरी ओर, आवास और खाद्य संकट के कारण विभिन्न जीव-जंतुओं की दुर्लभ प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं। मेरा मानना है कि इस समस्या के समाधान के लिए हमारे समाज को और अधिक समावेशी एवं प्रकृति से जुड़ा हुआ बनाना होगा हमें प्रकृति को नुकसान पहुंचाने के बजाए इसे संरक्षित करने पर जोर देना होगा। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम जो भी कार्य करते हैं, उसमें वृक्षारोपण का कार्य सबसे महत्वपूर्ण है। पेड़ हमें जीवनदायी ऑक्सीजन देता है, जो कार्बन को कम करने में मदद करती है, साथ ही यह ओजोन की परत को सुरक्षित रखती है। आइए, हम पर्यावरण संरक्षण, वनीकरण और सतत विकास में अपने प्रयासों को जारी रखने का एक बार पुनः संकल्प लें। इसके साथ ही, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, स्वच्छता, प्राकृतिक खेती, नदी, झील, पहाड़, वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण हेतु मिलजुल कर प्रयास करें। इसी क्रम में जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड जौनपुर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संस्था के सभापति धनंजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में सहायक आयुक्त कोऑपरेटिव अमित कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। किसानों को बृक्षों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि वर्तमान में वृक्षारोपण अति आवश्यक इसलिए भी हो गया है कि बिना इसके वायुमंडल को सामान्य नहीं किया जा सकता। इसलिये आज यह समय की मांग भी है कि हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए एक तत्काल ठोस कार्य योजना अपनानी चाहिए मैं सभी से आह्वान करता हूं कि वे प्रकृति के साथ अपनी नजदीकियां को बढ़ाएं पर्यावरण को संतुलित बनाए रखें साथ ही हम अपने जीवन-यापन के तौर-तरीके में थोड़ा बदलाव लाने का प्रयास करें वनों, पर्यावरण और संसाधनों की संपूर्णता के संरक्षण के लिए पूरे दिल से प्रयास करने का संकल्प लें, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां इस अद्भुत पृथ्वी के अनुभवों से वंचित न रहें। उक्त अवसर पर कैलाश सिंह, शैलेश सिंह, रामचन्दर मौर्य, लालजी प्रसाद, सुशील कुमार, मनोज सिंह, गजानन सिंह, गिरजा यादव, अशोक सिंह, संतोष कुमार, वेदप्रकाश, बबलू, जियालाल आदि उपस्थित रहें।

Share Now...