― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : श्रीराम चरितमानस पाठ प्रारंभ

Jaunpur News : श्रीराम चरितमानस पाठ प्रारंभ

जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय क्षेत्र के श्रीराम जानकी मंदिर गुलजारगंज में आज सोमवार की सुबह 7.00 बजे से श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया है। 4मार्च की सुबह हवन प्रसाद वितरण के साथ समापन होगा शाम को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जो लोगों के आगमन तक चलता रहेगा। इस संबंध में पूछने पर अशोक कुमार उमर वैश्य ने बताया कि हर वर्ष कि भाती इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम व माता जानकी एवं हनुमान जी के अनुपम आशीष से राम जानकी मंदिर गुलजारगंज में श्रीरामचरितमानस पाठ का कार्यक्रम 3मार्च दिन सोमवार को होना सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने बताया कि जो भी भक्तगण राम जानकी मंदिर में आकर अपना माथा टेकता है माता जानकी उसकी इच्छाएं अवश्य पूरी करती हैं।

Share Now...