Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : ’शहर हमारा जिम्मेदारी हमारी’ अन्तर्गत पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत

Jaunpur News : ’शहर हमारा जिम्मेदारी हमारी’ अन्तर्गत पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा वृहद पौधारोपण कार्यक्रम के तहत द-मेंटर्स एकेडमी द्वारा चलाए जा रहे अभियान ’शहर हमारा जिम्मेदारी हमारी’ के अन्तर्गत पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। जिसके अन्तर्गत नईगंज कुमार पेट्रोल पम्प से तारापुर कॉलोनी तक पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य जनपद के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और अपने शहर और जन्मभूमि के लिए अपना कर्तव्य याद दिलाना है। पर्यावरण संरक्षण समय की मांग है। पौधरोपण के साथ ही पौधे की सुरक्षा भी अत्यंत आवश्यक है, इसलिए पौधा लगाने के साथ ही इनकी सुरक्षा पर भी अवश्य ध्यान दें। जिससे अभियान को सार्थक और सफल बनाया जा सके। जिलाधिकारी ने संस्थान और बच्चों के प्रयास को एक सराहनीय कदम बताया। उन्होंने सभी बच्चों को अपने घर पर और अपने आसपास भी पौधारोपण करने के लिए कहा, जिससे पर्यावरण हरा भरा बना रहे। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने में एकेडमी के होनहार बच्चों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर जिला वन अधिकारी प्रवीण खरे, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, वन क्षेत्राधिकारी शालिनी चौरसिया, रेड क्रॉस सचिव डॉ. मनोज वत्स, नगर निगम और अन्य विभागों ने भी अपना सहयोग दिया।