Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : दीक्षांत समारोह को भव्य तरीके से मनाया जाएगा :...

Jaunpur News : दीक्षांत समारोह को भव्य तरीके से मनाया जाएगा : कुलपति

  • पीयू का दीक्षांत 18सितंबर को, कमेटी की हुई पहली बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 18सितंबर को होना है। इस हेतु नामित अधिकारी शिक्षक कर्मचारी गण के साथ कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने एक बैठक शुक्रवार को ली, जिसमें सभी अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी को उनको सौंपे गए दायित्व के बारे में बताया। साथ ही उन्हें उसकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। बैठक में कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कहा कि पूर्व की वर्षों की भांति ही इस वर्ष भी दीक्षांत समारोह को भव्य तरीके से मनाया जाना है। इस दीक्षांत में उच्च प्राथमिक विद्यालय के 25-25 छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया जाएगा। छात्राओं को माननीय कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल सम्मानित करेगी। दीक्षांत समारोह के पूर्व विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव तथा आंगनबाड़ी केंद्रों  की आपसी प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु एनएसएस के पूर्व समन्वयक प्रो.राकेश कुमार यादव एवं एनएसएस के वर्तमान समन्वयक डॉ.राज बहादुर यादव को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, कार्यकारी परीक्षा नियंत्रक अजीत प्रताप सिंह, उप कुलसचिव दीपक कुमार सिंह, बबिता, अमृतलाल, प्रो.संदीप सिंह, प्रो.अजय द्विवेदी, प्रो.मनोज मिश्र, प्रो.अजय प्रताप सिंह, प्रो.राजकुमार, प्रो.गिरिधर मिश्र, प्रो.सौरभ पाल, प्रो.मुराद अली, प्रो.रवि प्रकाश, अन्नू त्यागी, लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ.पीके सिंह कौशिक, डॉ.अमित वत्स, रजनीश सिंह राजेश सिंह सहित लोग उपस्थित रहे।