― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : विधायक व पूर्व सांसद सहित 3 के खिलाफ गैरजमानती...

Jaunpur News : विधायक व पूर्व सांसद सहित 3 के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी/एमएलए कोर्ट ने पूर्व सांसद हरिवंश सिंह उनके पुत्र शाहगंज विधायक रमेश सिंह और दुर्गेश सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने सुनवाई के लिए छह मार्च की डेट तय की है। इस मामले में अधिवक्ता विनय कुमार सिंह ने परिवाद दाखिल किया था। जौनपुर के ओलंदगंज निवासी अधिवक्ता विनय कुमार सिंह ने परिवाद में आरोप लगाया कि हरिवंश सिंह ने अपने अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद सिंह के जारिए मोहिनी श्रीवास्तव से 14 अगस्त 2006 को ओलंदगंज में मकान खरीदा। आरोपियों ने मकान के आसपास की करीब 2100वर्गफीट जमीन भी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर खरीद ली। परिवाद के मुताबिक 29मई 2021 को विनय सिंह अपने भाई दयाशंकर के साथ ओलंदगंज में कांप्लेक्स पर मौजूद थे। इसी समय हरिवंश सिंह, उनके बेटे रमेश, दुर्गेश कांप्लेक्स के बगल में मौजूद उनका मकान गिरा दिया। मामले में पूर्व सांसद, शाहगंज विधायक सहित ३ लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

Share Now...