जौनपुर धारा, खुटहन। क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर उसरौली गांव निवासी होनहार ने एनडीए परीक्षा में आठवीं रैंक हासिल लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर लिया है। अपनी मेहनत के बल पर मंज़िल हासिल कर आदर्श सिंह ने यथा नाम तथा गुण का जो मिसाल प्रस्तुत किया है। वह अन्य छात्रों के लिए एक प्रेरणा है। उसकी इस सफलता से परिजनों सहित पूरे गांव में खुशी की लहर है। आदर्श की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई थी। इण्टरमीडिएट कलकत्ता शहर में पास किया था। जेएनयू से बीएससी के बाद वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसकी सफलता पर पिता सुरेंद्र सिंह, माता सुमन, दादा राम लखन, दादी फूलपत्ती, चाचा नरेंद्र प्रताप चाची अनीता सिंह छोटे चाचा अजय सिंह राजू और चाची सोनम सिंह आदि ने खुशी जाहिर किया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : लेफ्टिनेंट बन आदर्श ने बढ़ाया मान


