Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : रिहायशी छप्पर आग से गृहस्थी का सारा सामान जलकर...

Jaunpur News : रिहायशी छप्पर आग से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख

  • लाखों रुपये का हुआ नुकसान

जौनपुर धारा, सिकरारा। बक्सा थानान्तर्गत बेल्छा गाँव निवासी शिवमूर्ति यादव, लालबहादुर यादव, लहुरी यादव पुत्रगण रामदुलार यादव के यहाँ शनिवार की शाम लगभग 5:30बजे रिहायशी मड़हे में अचानक आग लग गई। जिससे उसमें रखा लाखों रुपए का गृहस्थी का सामान व कुछ नगदी भी जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि उक्त लोगों के रिहायशी मड़हे के पीछे ही गन्ने की फसल बोई गई थी और जिसकी इस समय कटाई व पेराई का काम चल रहा था। जिसके कारण गुड़ पकाने के लिए मड़हे के पीछे खर-पतवार भी रखा गया था जिसमें किसी तरह अचानक आग लग गई और आग कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा ऊँची-ऊँची लपटे निकलने लगी, जिसकी चपेट में लगभग सात आठ रिहायशी मड़हे और मवेशियों के मड़हे आ गए जिससे सभी जलकर राख हो गये। मड़हे में रखा अनाज, चारपाई, कपड़े, भूसा,वर्तन कुछ नगदी सहित कुल लगभग लाखों रुपये का रखा गया था। मौके पर पहुंचे लोगों ने सबमर्सिबल पम्प आदि से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, साथ ही विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई फायर ब्रिगेड के आने तक, गांवों वालो के घण्टो कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर घर में रखा उक्त लाखों का सामान जल कर रखा हो गया।