Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : रिपोर्ट तय समय पर दर्ज होने से आयोग ने...

Jaunpur News : रिपोर्ट तय समय पर दर्ज होने से आयोग ने व्यक्त की नाराजगी

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली में मटरू बिंद की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग द्वारा जिलाधिकारी से मांगी गई थी, जांच रिपोर्ट तय समय पर जमा न होने पर आयोग ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील डॉ.गजेंद्र सिंह यादव ने इस मामले को मानवाधिकार आयोग में दर्ज कराया था। आयोग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हिरासत में मौत के कारणों की जांच करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही थी। 19 अक्टूबर 2024 को जौनपुर के शाहगंज कोतवाली में 52 वर्षीय मटरू बिंद की मौत हुई थी। पुलिस का दावा था कि मटरू ने शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या की। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए दावा किया कि मटरू को झूठे आरोप में हिरासत में लिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले को छिपाने की कोशिश की। शुरुआत में थानाध्यक्ष ने इसे मामूली घटना बताते हुए गंभीरता से न लेने की बात कहीं। मटरू बिंद को उचक्कागीरी के आरोप में पुलिस ने उठाया था। हिरासत में रहते हुए उनकी मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया। मामले की संदिग्धता तब और बढ़ गई जब पुलिस ने घटना को लेकर प्रारंभिक जानकारी देने में टालमटोल की। मानवाधिकार आयोग ने इस मामले को गंभीर मानते हुए, जिलाधिकारी से समय पर रिपोर्ट न मिलने पर नाराजगी जाहिर की है और उन्हें जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।