Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कहीं टेढ़े पोल तो कहीं बिना केबल के खड़ा है बिजली का खंभा

जौनपुर शहर के कई इलाकों में टेढ़े विद्युत पोल और अधूरी केबल व्यवस्था नजर आ रही है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा को देखते हुए विभाग से स्थलीय निरीक्षण और समयबद्ध सुधार की मांग की है।

E-Paper 31-08-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News : राज्यमंत्री ने कानून व्यवस्था मजबूत बनाये रखने का दिया...

Jaunpur News : राज्यमंत्री ने कानून व्यवस्था मजबूत बनाये रखने का दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले में वाराणसी के शिवपुर विधानसभा से विधायक व उत्तर प्रदेश में श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने त्रिलोचन महादेव बाजार ग्राम (रेहटी) में स्थित स्व.पंकज राजभर के घर पहुंचकर, जिनकी निर्मम हत्या विगत 26नवंबर की रात्रि में कर दी गई थी के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और कानूनी मदद के लिए आश्वस्त किया। साथ ही आर्थिक मदद कर परिवारजनो को इस बुरे वक्त में सात्वना देते हुए भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मौके पर मौजूद एसओ जलालपुर व सीओ केराकत से पूरी घटना क्रम का संज्ञान लिया, साथ ही साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।