Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : मोहर्रम पर निकला ताजिया का जुलूस, अखाड़ा का हुआ...

Jaunpur News : मोहर्रम पर निकला ताजिया का जुलूस, अखाड़ा का हुआ प्रदर्शन

जौनपुर धारा, बदलापुर। मोहर्रम के अवसर पर बुधवार को सरोखनपुर कस्बे में मुस्लिम समाज की ओर से परंपरानुसार ताजिये का जुलूस निकाला गया। आखाड़ा प्रदर्शन के साथ जुलूस निकला।इस जुलूस में बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। सुरक्षा के मद्देनज़र भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। बता दें कि 10वीं मोहर्रम के अवसर पर बदलापुर मे स्थित इमाम बाड़े से सुबह 11बजे ताजिया का जुलूस शुरू होकर विभिन्न मोहल्ला होते हुए सरोखनपुर कस्बे में पहुंचा। ताजिया के साथ बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे शामिल रहे। ताजिया के आगे कई युवक पुरुष ढोल और ताशे बजाते हुए चल रहे थे। इनसे आगे अखाड़ प्रदर्शन करते हुए युवक चल रहे हैं। मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर रहीं। कर्बला के शहीदों की याद में मनाया जाने वाला मोहर्रम बुधवार को या हुसैन की सदाओं के साथ गम के बीच मनाया गया।