Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 388 मरीजों का हुआ परीक्षण

Jaunpur News : मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 388 मरीजों का हुआ परीक्षण

जौनपुर धारा,केराकत। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अरुण कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में बृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में क्षेत्र से आए कुल 388 मरीजों का जांच परीक्षण करने के साथ ही नि:शुल्क दवा वितरित कर लोगों को जागरूक भी किया गया। जिला चिकित्सालय से मानसिक रोग विशेषज्ञ राम प्रकाश पाल(मनोवैज्ञानिक) एवं विकास कुमार सिंह (मनोचिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता) के द्वारा मानसिक बीमारियों से ग्रसित रोगियों का काउंसिल कर उपचार किया गया। इस अवसर पर डॉ.आलोक सिंह, डॉ.सत्य मित्र चतुर्वेदी, डॉ.अंकित श्रीवास्तव, गुंजन कुमार स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी व अस्पताल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।