जौनपुर धारा, खुटहन। भिवरहा कला गांव में दो माह पूर्व जला 25केवीए का ट्रांसफार्मर आज तक बदला नहीं जा सका। जबकि शासन का दावा है कि अधिकतम 36 घंटे के भीतर खराब हुए ट्रांसफार्मर की जगह नया लग जाना चाहिए। जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से 60दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी गांव में विद्युत आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। जिसके चलते ग्रामीणों को तमाम फजीहतें झेलनी पड़ रही है। गांव में लगा 25केवीए का ट्रांसफार्मर गत 10सितंबर को अचानक धू-धू के जल गया। गांव के चंद्रेश यादव, लालजी, रामकुमार, रामचेत विश्वकर्मा, मिठाई लाल यादव, धर्मराज, रामदेव, पंकज, शिवपूजन, परदेशी आदि का आरोप है कि इसकी तत्काल शिकायत आनलाइन की गई। कई दिनों बाद भी नया ट्रान्सफार्मर नहीं आया तो एसडीओ से मिलकर शिकायती पत्र भी दिया गया। दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है। किसान खेतों की सिंचाई के लिए परेशान हैं। डीजल इंजन से अधिक व्यय पर वे सिंचाई को विवश हैं। इसके अलावा घरों के तमाम इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बिजली न आने से निरर्थक साबित हो रहे हैं।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Jaunpur News : दो माह बाद भी नहीं बदला जा सका जला ट्रांसफार्मर, किसान परेशान


