Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : महिला दिवस रैली और स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Jaunpur News : महिला दिवस रैली और स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। धर्मापुर ब्लॉक और कृष्णा नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज में महिला दिवस के अवसर पर एक भावनात्मक और प्रेरणादायक रैली और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जो महिलाओं के अदम्य साहस और संघर्ष की प्रतीक बन गई। इस आयोजन की प्रमुख आयोजक डॉ. मधु शारदा ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया कदम उठाया। रैली में सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और नारों के साथ कदम से कदम मिलाकर यह संदेश दिया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। इस रैली में शामिल महिलाएं अपनी तकलीफों और संघर्षों को पीछे छोड़कर एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रही थीं। हमारी आवाज, हमारा अधिकार, महिला शक्ति, समाज की शक्ति जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान, कुछ महिलाओं की आंखों में भावनाओं का ज्वार था, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन की कठिनाइयों को झेला है। लेकिन आज उन्हें यह एहसास हुआ कि वे अकेली नहीं हैं, और जब महिलाएं एकजुट होती हैं, तो कोई भी मुश्किल उन्हें हरा नहीं सकती। डॉ.मधु शारदा ने इस अवसर पर महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा, आपका सम्मान, आपका अधिकार है। आपको हर क्षेत्र में अपने $कदमों से इतिहास रचने का हक है। इस आयोजन के बाद, सभी महिलाओं में एक नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हुआ। उन्होंने यह संकल्प लिया कि वे अपनी आवाज को बुलंद करेंगी और समाज में बदलाव लाने के लिए हमेशा तैयार रहेंगी। यह दिन निश्चित ही महिलाओं के सम्मान और उनकी शक्ति को सलाम करने का दिन बन गया। आज के इस कार्यक्रम में डॉक्टर रुचि राय प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज डॉ.प्रीति श्रीवास्तव, डॉ.अंबर खान, विशाखा सिंह, सुमन सिंह, डॉ.मधु शारदा, प्रिंसिपल सभ्यता दुबे और नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।