― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : फर्जी नाम दर्ज कर जमीन हड़पने को लेकर सचिव...

Jaunpur News : फर्जी नाम दर्ज कर जमीन हड़पने को लेकर सचिव सहित 8 पर केस दर्ज

जौनपुर धारा,जौनपुर। रामपुर में एक परिवार की संपत्ति हड़पने के लिए कुटुंब रजिस्टर में फर्जी नाम दर्ज करने का मामला सामने आया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिल्पी चतुर्वेदी ने इस मामले में ग्राम पंचायत सचिव समेत 8लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। ग्राम सिधवन, रामपुर के निवासी रामसागर ने कोर्ट में यह शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने गुलाबचंद, पंकज, जयेश, राहुल, रोहित, राजेश, सुभाष और ग्राम पंचायत अधिकारी रामबहादुर पर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार  यह फर्जीवाड़ा 20 मई 2022 को सामने आया, जब रामसागर अपने पिता की मृत्यु के बाद कुटुंब रजिस्टर की नकल लेने गए। जब उन्होंने इस बारे में पूछताछ की तो आरोपियों ने उन्हें धमकियां दीं। बताया गया कि रामसागर और गुलाबचंद दो भाई हैं, गुलाबचंद के एक बेटा जयेश और पांच बेटियां हैं। रामसागर के दो बेटे योगेश्वर और राज हैं। आरोपियों ने मिलकर कुटुंब रजिस्टर में फर्जी तरीके से पंकज को एक और भाई के रूप में और गुलाबचंद के दो कल्पित बेटे राहुल और रोहित के नाम दर्ज करा दिए। पीड़ित ने थाना और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंत में कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष रामपुर को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

Share Now...