जौनपुर धारा,जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के मधुपुर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार रात पुलिस व स्वाट टीम ने मुठभेड़ में दो गोवंशीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एक के दोनों पैर में गोली लगी है। दो भागने में सफल हो गए। घायल खुटहन थाना क्षेत्र के मखदूमपुर निवासी अंतरप्रांतीय अपराधी रवींद्र वर्मा पर जौनपुर समेत विभिन्न जिलों व गैर प्रांतों में 55आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुंगराबादशाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक विनोद सिंह, अरविंद यादव व अन्य हमराहियों के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे। वे सुजानगंज मार्ग पर ओवरब्रिज पर पहुंचे थे उसी समय स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव ने फोन पर बताया कि कुछ पेशेवर बदमाश पिकअप वाहन पर सवार होकर पशु चोरी करने के लिए सक्रिय हैं। बताया गया कि बदमाश सुजानगंज से मुंगराबादशाहपुर की तरफ जा रहे हैं। पुलिस टीम प्राप्त लोकेशन पर पहुंची और घेराबंदी कर पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया। जिसपर पिकअप वाहन चालक ने पुलिस वाहन को कट मारा और वाहन पर सवार बदमाश ने पुलिस को लक्ष्य करके बम फेंक दिया। बदमाश रामपुर तिराहे से वाहन मोड़कर भागे कुछ दूर जाकर वाहन बंद कर दिया और पुलिस पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में स्वाट टीम प्रभारी द्वारा बचाव में फायर किया गया जिसमें एक व्यक्ति के दोनों पैर में गोली लग गई, तथा एक भागते हुए दबोच लिया गया जबकि दो बदमाश भागने में सफल हो गए। जामा तलाशी में उनके पास एक कट्टा मय खोखा दो जिंदा कारतूस सात देशी बम एक कुल्हाड़ी, एक लोहे की जंजीर और पिकअप वाहन बरामद हुआ। घायल बदमाश रविन्द्र वर्मा निवासी मकदूमपुर थाना खुटहन जौनपुर व प्रेमचंद निवासी गांव वरामदपुर जरियारी थाना महरुआ जनपद जौनपुर के निवासी हैं। दोनों शातिर गौ तस्कर है, जिनके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में दर्जनभर से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। भागने में सफल हुए दो अन्य की तलाश की जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, साथी सहित गिरफ्तार

Previous article

