जौनपुर धारा, खुटहन। पीएमश्री कम्पोजिट विधालय बड़नपुर का वार्षिकोत्सव सोमवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किए गए राष्ट्रीय गीत, समूह नृत्य, एकांकी नाटक ने उपस्थितों का मन मोह लिया। समारोह के बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य डॉ.सर्वेश कुमार राजभर ने देवी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को देश का उत्कृष्ट नागरिक बनाने में माता-पिता और परिवार के बाद शिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका होती है। बच्चों को संस्कार वान बनाने के लिए गुणवत्ता परक शिक्षा और खेल दोनों जरुरी है। खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर विंदलेश पासवान, सुभाष चन्द्र उपाध्याय, राम आसरे उपाध्याय, प्रधान संतलाल सोनी, राम अचल पासवान, श्रवण उपाध्याय, मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधान रीमा पासवान तथा संचालन सौरभ सिंह ने किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : पीएमश्री विद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्रों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Previous article
Next article

