Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : पशुओं की कराई जाय नियमित जाँच : जिलाधिकारी

Jaunpur News : पशुओं की कराई जाय नियमित जाँच : जिलाधिकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र के द्वारा कृषि भवन स्थित अस्थायी गोआश्रय स्थल नगर पालिका परिषद जौनपुर में गौमाता का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान उन्होंने गोवंशो को केला और गुड़ खिलाया।     जिलाधिकारी ने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा.ओपी श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि पशुओ के स्वास्थ्य की नियमित जांच की जाए। ईलाज के अभाव में किसी भी पशु की मृत्यु न हो। ठंड के दृष्टिगत शेड, तिरपाल बोरा सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लिया जाए। गो आश्रय स्थलों में नियमित रूप से साफ- सफाई , स्वच्छता और गोवंशो के लिए पीने हेतु स्वच्छ पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही गोपालन, संरक्षण एवं संवर्धन हेतु लोगों को जागरूक भी किया गया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि मार्गो पर निराश्रित गोवंश विचरण करते हुए ना पाए जाएं। गौशाला में गोवंशो के लिए विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और प्रबुद्धजनों द्वारा लगभग 18 कुंतल हरा चारा, पालक, सब्जियां, केला इत्यादि उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्सक, विभाग गोरक्षा प्रमुख, विश्व हिन्दु परिषद, विभाग मंत्री विश्व हिन्दु परिषद समर बहादुर सिंह, अंकिचन फाउडेंशन के डॉ.अमरनाथ पाण्डेय उपस्थित रहे।