― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

Jaunpur News : नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

जौनपुर धारा, जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने युवतियों और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क एक माह ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ हीसामपुर केराकत मे निखार ब्यूटी पार्लर केंद्र में किया। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट गुलाबी समिति अध्यक्ष बिट्टू किन्नर बड़ागांव ने कहा कि अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा नारी उत्थान एवं उनकी आत्मनिर्भरता के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन निश्चित रूप से प्रशिक्षणार्थियों के लिए कारगर साबित होगा। संस्थाध्यक्ष उर्वशी सिंह ने प्रशिक्षिका सरोज गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओ को स्वावलंबी बनाने की इस मुहिम से युवतियां अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी तथा उनके आत्मविश्वास मे वृद्धि होगी। इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन इस पार्लर में दूसरी बार किया जा रहा है। इस अवसर पर किन्नर अध्यक्ष बिट्टू किन्नर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में बच्चियों का उत्साह देखकर बहुत ही खुशी का अनुभव हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्ट परिवार के तरफ क्षमा सिंह, धरमू गुप्ता, शहजादी गुप्ता, दिनेश, उपेन्द्र, डिम्पल, खुशी, जितेन्द्र गुप्ता अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share Now...