Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कहीं टेढ़े पोल तो कहीं बिना केबल के खड़ा है बिजली का खंभा

जौनपुर शहर के कई इलाकों में टेढ़े विद्युत पोल और अधूरी केबल व्यवस्था नजर आ रही है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा को देखते हुए विभाग से स्थलीय निरीक्षण और समयबद्ध सुधार की मांग की है।

E-Paper 31-08-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News : देश सेवा से बढ़कर कोई और सेवा नहीं :...

Jaunpur News : देश सेवा से बढ़कर कोई और सेवा नहीं : जयप्रकाश

  • सेवानिवृत होने पर गांव पहुंचे जवान का किया गया स्वागत

जौनपुर धारा, केराकत। सेना से रिटायर होने के पश्चात प्रथम गांव आगमन पर आर्मी के जवान का ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत। बताते चलें कि केराकत विकासखंड के ग्राम पंचायत पूरनपुर गांव निवासी जयप्रकाश आर्मी में तैनात रहे हैं। जहां 24वर्षों की अनवरत सफलता पूर्वक सरहद की सेवा के बाद वह अवकाश ग्रहण किए हैं। इसके पश्चात उनका जब गांव आगमन हुआ तो ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। केराकत तहसील मुख्यालय के सरायबिरू चौराहा से ग्रामीण एवं परिजनों सहित कस्बे के लोगों ने अपने गांव की माटी के जवान का गाजे बाजे एवं फूल माला के साथ जबरदस्त ढंग से स्वागत करते हुए उनको पलकों पर बिठा लिया। इस दौरान अपने स्वागत से अभिवृत्ति हुए सेवानिवृत्ति आर्मी के जवान जयप्रकाश ने कहा कि मां भारती की सेवा के लिए यदि उनकी जरूरत पड़ेगी तो वह पुनः सेना में जाने के लिए तत्पर रहेंगे, साथ ही कहा कि देश सेवा से बढ़कर कोई और सेवा नहीं है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अपने सेवा कल के अनुभवों को साझा करते हुए सरहद की सुरक्षा को लेकर बिताएंगे अपने फलों को शेयर किया।इस मौके पर सेवानिवृत्ति फौजी सुभाष यादव, ग्राम प्रधान पूरनपुर रामसमुझ यादव, अजय कुमार यादव, इत्यादि ग्रामीणों द्वारा स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्ति फौजी जयप्रकाश का स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण परिजन एवं आसपास के गांव के लोग भी मौजूद रहे हैं।