जौनपुर धारा, जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने ‘मिशन शक्ति फेज-5’ अभियान के तहत व्यापक कदम उठाए हैं। जौनपुर की महिला पुलिस ने लोगों को जागरूक किया, तथा एंटी रोमियो टीम और महिला बीट पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका इस अभियान में देखी जा रही है, जो ग्रामीण और शहरी इलाकों में सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दे रही हैं और महिलाओं की समस्याओं का समाधान भी कर रही हैं। पुलिस ने गांवों, कस्बों, स्कूलों और कॉलेजों में विशेष अभियान चलाया, जिसमें महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा उपायों,हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181,1930) और आत्मरक्षा तकनीकों के बारे में जागरूक किया गया। ग्रामीण इलाकों में चौपाल लगाकर पुलिस ने साइबर अपराध, आत्मरक्षा और सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने स्कूलों और कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और शिकायत पेटिका स्थापित करने की पहल की है, ताकि छात्राएं अपनी समस्याओं को गुप्त रूप से साझा कर सकें। ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के तहत पुलिस लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सजग बनाने के लिए काम कर रही है। यह अभियान जनजागरूकता और निगरानी के जरिए महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक अहम कदम है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
Jaunpur News : जारी है महिलाओं और छात्राओं को सशक्त बनाने का अभियान


