― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को बनाया निशाना

Jaunpur News : चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को बनाया निशाना

  • देवकली पुलिस बूथ से महज 50मीटर की दूरी पर थी ज्वेलर्स की दुकान
  • लाखों रुपए के जेवरात सहित हजारों नगदी की चोरी कर फरार

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के देवकली बाजार के बेलाव रोड स्थित श्रीवैष्णवी ज्वैलर्स की दुकान में चोरों ने बीती रात लाखों रुपए के कीमती जेवरात सहित नगदी चोरी कर चंपत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। विदित हो कि केराकत वाले मनोज कुमार सेठ देवकली बाजार में ज्वेलर्स की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करतें है। रोज की भांति दुकान वह दुकान बंद कर घर चले गये। आधी रात बाद चोर शटर का ताला खोलकर तिजोरी से कीमती जेवरात समेत नगदी लेकर फरार हो गए। दुकानदार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला खुला देख चोरी होने का अंदेशा हुआ। आनन-फानन में दुकान का शटर उठाकर देखा तो गोदरेज आलमारी खुला और सामान सब तीतर-बीतर पड़ा था। जिसे देखते ही देखते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। बता दें कि अभी कुछ दिन पूर्व ही चोरों ने मुन्ना अलंकार ज्वेलर्स की दुकान से लाखो रुपए के कीमती जेवरात पर हाथ फेरा था। वहीं चोरी कि घटना से दुकानदारों में भय का माहौल व्याप्त है। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि पुलिस बूथ से महज पचास मीटर दूरी पर चोरी की वारदात को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे है और पुलिस बेखबर है। चोरों को पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं है।

Share Now...