जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को मछलीशहर पड़ाव स्थित बाबा जी की कुटिया में गुरुक्षेत्र फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने दीप प्रज्वलित कर पंचमुखी हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरुआत की। समारोह में संस्था के पदाधिकारीगण, सदस्यगण, गुरुजन एवं दिव्यांग बच्चों ने अबीर-गुलाल व पुष्पों से प्रेम, समरसता एवं सौहार्द की होली खेली। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर स्नेह व एकता का संदेश दिया, जिससे यह उत्सव अविस्मरणीय बन गया। मंदिर के महंत अयोध्या दास पाण्डेय ने गुरुक्षेत्र फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उक्त कार्यक्रम के दौरान इंद्रदमन उपाध्याय, महंत अयोध्या दास पाण्डेय, रामबचन उपाध्याय, शक्ति उपाध्याय, सिलवंत सिंह, अतुल मिश्रा, आलोक उपाध्याय, विमलेश उपाध्याय, शुभम चतुर्वेदी, संध्या चौबे, बृजेश उपाध्याय, अनुराग उपाध्याय, सुजित यादव, अजय उपाध्याय, रविंद्र शर्मा, संतोष पाल सहित सैकड़ों लोग अपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : गुरुक्षेत्र फाउंडेशन का होली मिलन समारोह संपन्न


