Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : खेलो इण्डिया के अस्मिता संस्करण में जिले के खिलाड़ियों...

Jaunpur News : खेलो इण्डिया के अस्मिता संस्करण में जिले के खिलाड़ियों का वर्चस्व

  • लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित की गई थी प्रतियोगिता

जौनपुर धारा,जौनपुर। युवा मामले और खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत खेलो इण्डिया ताइक्वांडो के अस्मिता संस्करण में जिले के एएस ताईक्वान्डो क्लब महाराणा प्रताप इण्डोर हाल टी.डी.कालेज के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कई पदक अर्जित किये। यह लीग केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय, खेले इंण्डिया ओर भारतीय खेल प्राधिकरण की देखरेख में ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इण्डिया और उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन ने लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में आयोजित की। बताते चलें कि भारत सरकार एवं युवा मामलों के मंत्रालय कि यह प्रतियोगिता वूमेंस लीग के नाम से जानी जाती है। जिसमें 15 से 17वर्ष व 17वर्ष के ऊपर केवल महिलाओं का प्रतिभाग होता है। कोच आशुतोष सिंह एड. ने बताया कि क्लब कि तरफ से रिया यादव ने जूनियर आयु वर्ग के अण्डर 49 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। रिया 1प्वाइंट से स्वर्ण से दूर रह गईं। इसी आयु वर्ग में अंशिका यादव ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया परन्तु पदक से एक कदम दूर रहीं। सीनियर आयु वर्ग के अण्डर 46किलो भार वर्ग में जागृती सिंह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इसी आयु वर्ग के अण्डर 62किलो भार वर्ग में सरोजनी सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया।जिला सचिव अरविन्द सिंह, वरिष्ठ प्रशिक्षक शेफाली सिंह ने सभी खिलाड़ियों को अपना अशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।