Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : ऊमर वैश्य समाज के 33 मेधावी बच्चों को किया...

Jaunpur News : ऊमर वैश्य समाज के 33 मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। बच्चे ही भविष्य के कर्णधार है इनके सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए ऊमर वैश्य समाज दृढ़ संकल्पित है। समाज के उत्थान के लिए ऊमर वैश्य समाज जन जागरुकता अभियान चलाएगी। उक्त बातें रविवार को नगर के श्रृष्टि पैलेस में जनपदीय ऊमर वैश्य समाज द्वारा आयोजित स्व्ाजातीय प्रतिभा सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए अखिल भारतीय ऊपर वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त ने कही। उन्होने कहा कि ऊमर वैश्य समाज के हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट में अच्छे अंकों से सफलता हासिल करने वाले ऊमर वैश्य छात्रों को सम्मानित करने हेतु पूरे जिले में कुल चार स्थानों पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। आज समारोह में ऊमर वैश्य समाज के कुल 33 छात्र छात्राओं को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। ऊमर वैश्य समाज द्वारा आयोजित होने वाले नि:शुल्क स्वजातीय विवाह समारोह में अब तक कुल तीन आयोजन हुआ जिसमें अब तक 16 लाख रुपए बचे हुए हैं। समाज ने यह निर्णय लिया है कि बचे हुए पैसों से ऊमर वैश्य समाज के प्रतिभाशाली छात्रों के शिक्षा व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद की जाएगी। इस मौके पर डॉ.राजेश कुमार, संतोष कुमार गुप्त, शिव प्रसाद गुप्त, दिनेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, राजीव कुमार गुप्त, अनिल कुमार भूरे, सदाशिव गुप्त, मनोज कुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।