जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय के आवासीय परिसर में सोमवार की रात 02:50 बजे घुसे अराजकतत्व ने जिला चिकित्सालय में स्थित सरकारी आवासीय परिसर में रह रहे कर्मियों में किसी का दरवाजा पीटा तो किसी की खिड़की तोड़ दिया। जब आवासीय परिसर में रह रहे लोगों ने शोर मचाया तो उक्त अराजकतत्व ने परिसर में खड़ी वाहनों में एक कार के शीशे को ईट मारकर छतिग्रस्त कर दिया। जिसकी सूचना स्थानीय कोतवाली थाना को दी गई। देर रात इस तरह की घटित घटना से सरकारी अस्पताल के आवास में रह रहे कर्मी काफी डरे व भयभीत होकर अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जिसके सम्बन्ध में परिसर में रह रहे लोगों ने चिकित्सालय में सुरक्षित वा भय मुक्त होकर कार्य करने हेतु जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.कृष्ण कुमार राय को प्रार्थना पत्र सौपा हैं। वहीं चिकित्सालय में स्थित सरकारी परिसर में रह रहे एक कर्मी ने यह भी बताया हैं कि जब से नये आवास निर्माण के लिए पूराने जर्जर भवन को तोड़ा गया है तब से उक्त परिसर में बाहरी कुछ लोग अपने वाहन को खड़ा करने लगे हैं, जिसके कारण आए दिन आवासीय परिसर में बाहरी लोगों का नित्य आना जाना लगा रहता है।
― Advertisement ―
Jaunpur News : अराजकतत्वों ने अस्पताल के आवासीय परिसर में किया तोड़फोड़


